श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस टीम द्वारा ग्राम बारा में संविदा कर्मी (लाईन मैन) से मार पीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 को मुकेश पटेल पुत्र श्री भारत लाल पटेल निवासी ग्राम सकरा थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मै 132/33/11 केवी मछली शहर उपकेन्द्र पर संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत हूँ। दिनांक 29.06.2026 को समय लगभग 17.00 बजे विभागीय कार्य के लिए ग्राम बारा, थाना सुजानगंज में एलटी केबल को बनाने गया था। उस केबल में जुड़े प्रत्येक उपभोक्ता की केबल खोलकर चेक कर रहा था, उसी दौरान सत्यनारायण की भी केबल खोलकर चेक कर रहा था तभी सत्य नारायण यादव,संजय यादव, राजेश यादव पुत्रगण शम्भू नाथ यादव एवं युवराज यादव पुत्र सत्यनारायण यादव मौके पर आये और गाली गलौज शुरू कर दिए, विरोध करने पर सभी लोग मिलकर मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। मुकेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट व सरकारी मे बाधा डालते हुए संविदा कर्मी (लाईन मैन) के साथ गाली गलौज से संबंधित मु0अ0सं0 225/2026 धारा 115(2),352,351(2), 132, 221 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 01.07.2026 को आरोपीगण 1.राजेश यादव पुत्र शम्भूनाथ यादव उम्र करीब 42 वर्ष व 2.सत्यनारायण यादव पुत्र शम्भूनाथ यादव उम्र करीब 49 वर्ष निवासीगण ग्राम बारा थाना सुजानगंज जौनपुर को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments