श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
महराजगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बजहां में कार्यरत प्रधानाचार्या तारा यादव ने दरियादिली दिखाते हुए विद्यालय के 55 बच्चों को खुद के खर्चे से लोवर और शर्ट दिया इस कार्य के लिए पूरे जिले में सराहना हो रही है और आश्वासन दिया कि जहां मेरी जरूरत रहेगी बच्चों के शिक्षा को आगे बढ़ाने में मेरा सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। कुछ महीने पहले विद्यालय में डेस्क बेंच की कमी थी लेकिन अब वह भी पूरा हो गया है पर्याप्त मात्रा में डेस्क बेंच विद्यालय में उपलब्ध हो गया है इस मौके पर एआरपी उमानाथ यादव और एआरपी लाल साहब यादव महराजगंज उपस्थित रहे बच्चों के माता-पिता ने भी लोअर टी-शर्ट मिलने पर खुशी जाहिर की जिससे सभी बच्चे बेहद खुश थे।

0 Comments