12 अदद एंड्रॉयड फोन के साथ दो उचक्के गिरफ्तार

        श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच :-- जिले की मटेरा पुलिस ने 36 घंटे के अंदर झपटमारी के मुकदमे में वांछित चल रहे दो उचक्कों को 12 अदद एंड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को हफीज पुत्र सद्दीक खान निवासी जमुनहा बाजार जनपद श्रावस्ती द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि दर्जिन पुरवा मोहरबा के पास अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लेकर भाग निकला है। मटेरा पुलिस ने घटना से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर झपट्टा मारों की तलाश में लग गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग चोरी की मोबाइल बेंचने के लिए बहराइच जा रहे हैं। मटेरा पुलिस टीम थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह, उपनिरीक्षक फूलचंद्र मौर्य,अजीत मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल,टिंकू यादव,छोटे लाल के द्वारा शंकरपुर नहर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया उसी दौरान गुरुवार को दो अभियुक्तों आजाद खान पुत्र नसरुद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी छेदा गांव थाना नवाबगंज बहराइच और मोबीन खां पुत्र आसीन खां उम्र 22 वर्ष निवासी मजीदिया गांव थाना हरदत्त नगर श्रावस्ती को रोक कर तलाशी ली गई उनके पास से 12 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। उपरोक्त दोनों अभियुक्तों पर अन्य कई थानों में भी मुकदमा पंजीकृत है। मटेरा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

Post a Comment

0 Comments