सुजानगंज में बिजली की चपेट में आने से दो झुलसे, एक की हालत चिंताजनक



         श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- क्षेत्र में दो दिन बाद आई बिजली की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोग झुलस गए जिसमें महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर में जल कर नष्ट हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम आई आंधी तूफान से दो दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही इसके बाद बिजली के आते ही गांव के चारों तरफ हड़कंप मच गया। क्षेत्र के दीपकपुर गांव निवासिनी सुलेमा देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जवाहर लाल पटेल ने बिजली बोर्ड में जैसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जर लगाया वैसे ही बोर्ड में आग लग गई। वह बोर्ड से चार्जर निकालने का प्रयास करते हुए बिजली की चपेट में आ जाने से स्कूटी सहित बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ कर पहुंच गए और आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले आए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति खराब देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल है। डा० सुनील कुमार पांडेय अधीक्षक ने बताया कि महिला लगभग 90% जल चुकी है। वह जीवन मौत से जूझ रही है। गांव के लोगों के अनुसार 10 केबी ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से सभी घरों में ग्यारह हजार बिजली की आपूर्ति हो गई जिससे सभी के बोर्ड में आग लग गई और टीबी, कुलर, फ्रीज,पंखा, समरसेबल सहित तमाम समान जलकर राख हो गया वही विजय कुमार पटेल उम्र 34 वर्ष बोर्ड से तार निकाल रहे थे कि करेंट के चपेट में आ गए जिससे उनका बाया हाथ सहित शरीर झुलस गई। डाक्टरों ने इलाज कर घर भेज दिया उनका इलाज घर पर चल रहा है। लोगों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही बताते  हुए बताया कि घटना की सूचना देने के लिए पचासों बार एसडीओ और जेई के मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। इस घटना से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर रात में ही 112 डायल की पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त कर चली गई।

Post a Comment

0 Comments