श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :- जिले में प्रतिबंधित वृक्षों का अवैध कटान धड़ल्ले के साथ जारी है पुलिस व वन महकमे की चुप्पी से लोगों को वन माफिया से मिली भगत का सन्देह हो रहा है। वन माफिया ठेकेदार दिन रात एक कर हरियाली को तबाह कर रहे हैं । मिली जानकारी के अनुसार कुवानो रेंज क्षेत्र भर में वन दरोगा व पुलिस के सह पर आम , सीसम , सागौन व गूलर जैसे पूर्ण प्रतिबंधित वृक्षों को ठेकेदार काट कर उठा ले जा रहे हैं। इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदैया भटपुरवा में आधा दर्जन से अधिक गूलर जैसे पूर्ण प्रतिबंधित पेड़ो को बगैर अनुमति काटा गया है पारा सराय गांव के पूरब तरफ सार्वजनिक जमीन में लगे आम को लकड़हारे काट कर उठा ले गये , सुग्गा नगर गांव में मोटे हरे स्वस्थ्य गूलर के पेड़ पर पूरा दिन लकड़हारे का आरा चलता रहा शिकायत पर वन दरोगा भड़क उठे बोले जो करना है वो कर लो । बंता दे जहां एक ओर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण में हर वर्ष लाखों करोड़ रुपए खर्च कर रही है तो वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारी कर्मचारी पूर्ण प्रतिबंधित वृक्षों को सफाया करने पर तुले हुए हैं जिससे ना कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है बल्कि राजस्व विभाग के खजाने पर डाका डालने के बराबर है इस बाबत जब वन दरोगा से संपर्क साधा गया तो वो आग बबूला हो उठे वन क्षेत्रा अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह होगा कि क्या अवैध पेड़ों की कटान पर करवाई होती है या इसी तरह यूं सिस्टम चलता रहेगा।

0 Comments