श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :- जिले के सुजानगंज क्षेत्र के भुईंधरा निवासी एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मुंबई के मीरा भाईंदर महानगर पालिका में परिवहन समिति का निर्विरोध सभापति नियुक्त किया गया है, जिसकी सूचना मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है।
दूरभाष पर मिडिया से वार्ता के दौरान राजकुमार मिश्रा ने बताया की पीठासीन प्राधिकारी कोंकण आयुक्त मुंबई उपनगर- जिलाधिकारी श्री सौरभ कटियार और महानगर पालिका सचिव श्रीमान दिनेश कानगुडे स्थाई समिति के सभापति मा हंसमुख गहलोत की उपस्थिति मे परिवहन समिति के सभी सदस्यो कीं सर्व सम्मति से निर्विरोध परिवहन समिति के सभापति के रूप मे पदभार ग्रहण किया, महानगर पालिका की परिवहन व्यवस्था को सुगम सुलभ सुदृढ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर राजकुमार मिश्र जी ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं शहर वासियों का आभार प्रकट किया है।
इस अवसर पर भाजपा थाने मुंबई जिलाध्यक्ष श्री दिलीप जैन ,विधायक मीरा भाईंदर श्री नरेंद्र मेहता ,स्थायी समिति सभापति श्री हंसमुख गहलोत , भाजपा नेता श्री अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया ) पूर्व प्रत्याशी मुंगरा बादशाहपुर,महापौर श्रीमती डिंपल मेहता, उप महापौर श्री ध्रुव किशोर पाटिल, जैसे दिग्गज नेताओं ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित किया है. एवं उनके परिवार जन श्री देव नायक मिश्र (पूर्व आयकर आयुक्त ), श्री बी. डी मिश्र (पूर्व जिला जज ),श्री इंद्रमनी मिश्र (पूर्व लेखाधिकारी महालेखाकार )श्री चिंतामणि मिश्र,श्री मनोज मिश्र,पंकज मिश्र पुष्कर मिश्र, सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।

0 Comments