श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :-- जिले के सुजानगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सुजानगंज क्षेत्र के बाहर पुर कला गांव निवासी दो सगे भाई मिन्नी यादव (48 वर्ष) और राजेंद्र यादव (58 वर्ष) 29 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे एर्टिगा कार से रायबरेली जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली के पास चालक को झपकी आ जाने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई ,टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिन्नी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बाहर पुर कला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 30 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे जैसे ही मिन्नी यादव का शव गांव पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि मिन्नी यादव बरेली में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और उनके परिवार में एक 11 वर्षीय पुत्र है। वह अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। बाद में परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया।

0 Comments