श्री अवध डाटकाम 9839627223
मछली शहर/जौनपुर :- स्थानीय तहसील परिसर में राजस्व कर्मी उस समय गमगीन हो गए जब एक पूर्व राजस्व कर्मी की तहसील परिसर में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मऊ जिले के मूल निवासी इन्द्रासन प्रसाद मछली शहर तहसील में चेनमैन के पद पर कार्यरत थे जो तीन माह पूर्व पद से सेवा निवृत्त हुए थे और वर्तमान में तहसील परिसर के अपने सरकारी आवास पर रह रहे थे। बुधवार दोपहर तहसील परिसर में एक चाय की दुकान पर बैठे थे अचानक सीने में दर्द शुरू हुआ और वहा से अपने आवास पर चले गए लेकिन दर्द बढ़ता देख लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने इन्द्रासन प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। उनके मौत की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं व अन्य राजस्व कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

0 Comments