श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज:-- जिले के फाफामऊ बाजार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के उपरांत आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में मोदनवाल परिवार के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ घनश्याम दास मोदनवाल , विशिष्ट अतिथि विंध्यवासिनी प्रसाद मिर्जापुर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आरती देवी,का स्वागत किया गया। समारोह श्री मोदनसेन महराज के चित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ उसके उपरांत श्री महा प्रभु जगन्नाथ जी को भोग प्रसाद लगाकर शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संचालन प्रदेश मंत्री प्रहलाद मोदनवाल, राजकुमार मोदनवाल , जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ द्वारा स्थानीय स्वजातीय वीरेन्द्र कुमार बिन्दु, सुशील मोदनवाल पत्रकार ,तनुश्री, आराधना, आकांक्षा सीमा,रामकिशोर,रंजीत,रामचंद्र का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में मोदनवाल परिवार के एम बी स्वीट लाल बर्फी एलबी स्वीट, स्पेशल लाल बर्फी, न्यू लाल बर्फी शाही पेड़ा, शशांक ट्रेड्स, वेल्कम कॉस्मेटिक,सुनील कचौड़ी सेंटर, नमो ग्रीन कोकोनट वाटर ने भी अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया साथ ही महाप्रसाद कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तों को धन्यवाद दिया ।

0 Comments