श्री अवध डाटकाम 9839627223
नानपारा/बहराइच :-- जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 11 बजे महसी निवासी सोनू निषाद पुत्र राम कुमार निषाद अपनी पत्नी मंगला ( 23 वर्ष) व पुत्र शिवा ( 2 वर्ष ) के साथ मटेरा से बहराइच की ओर जा रहे थे तभी एक ट्रक UP 22 T 4876 जो नानपारा से बहराइच की तरफ तेज रफ्तार में जा रहा था। मटेरा चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मंगला व शिवा की दर्दनाक मौत हो गई और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। मटेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल सोनू को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया भेजा। मटेरा थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था डाक्टरों ने मंगला और शिवा को मृत घोषित कर दिया।जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है मृतक हरदी थाना क्षेत्र के महसी के रहने वाले हैं।

0 Comments