मड़ियाहूं में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान

           श्री अवध डाटकाम    9839627223

जौनपुर  :- जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों से  झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी आरुष यादव (14) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरूष घर से निकला और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के समीप झाड़ियों में मिला। शव पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को किशोर की जेब से एक माचिस तथा घटनास्थल के पास से बीड़ी का बंडल बरामद हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments