इटहा से गई बारात, वापसी में पलटी कार एक की मौत, पांच घायल



रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

 नानपारा/बहराइच :-   जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंटहा से मिहींपुरवा गंगापुर बारात से रविवार देर रात वापस आते समय नानपारा इमामगंज मार्ग स्थित परसोहना के पास अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार में सवार 27 वर्षीय पिंटू , 25 वर्षीय धर्मराज,28 वर्षीय प्रमोद, 30 वर्षीय लल्लन,32 जैस कुमार, 26 वर्षीय फूलचंद निवासी गण इंटहा चमारन पुरवा गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस सभी घायलों को सीएचसी नानपारा लाई जहां चिकित्सकों ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना थाना खैरीघाट क्षेत्र की है।

Post a Comment

0 Comments