श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी /जौनपुर से :- स्थानीय थाना पुलिस ने मंदिर से कलश, लोटा समेत अन्य सामग्री चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया सामान भी बरामद किया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लालबहादुर पांडेय पुत्र नन्हकू निवासी बसहरा (पांडेयपुर) तथा राजकुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर निवासी बसहरा के पास से शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर से चोरी किया गया कलश व लोटा बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने धारा 305 व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार व होमगार्ड राजेश कुमार शामिल रहे।

0 Comments