सुजानगंज/ जौनपुर :- क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उ नि सुभाष चन्द द्विवेदी, कांस्टेबल गया प्रसाद पटेल व रवि गुप्ता की टीम ने सुजानगंज क्षेत्र से शांति भंग के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर श्री आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री सुनील दत्त तिवारी के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण मे थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09/03/2026 को थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में अशोक पाल पुत्र राम प्रसाद पाल (28 वर्ष) , जितेन्द्र पाल पुत्र राम नेवाज पाल ( 38 वर्ष) निवासीगण ग्राम दीपकपुर थाना सुजानगंज तथा दिनेश कुमार पुत्र बाल मुकुन्द ( 40 वर्ष) , नरेन्द्र गौतम पुत्र लालमणि गौतम (38 वर्ष) निवासीगण ग्राम बेनीपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments