रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज/ थरवई। थरवई थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव के रहने वाले एक अधिवक्ता के मकान मे एक संदिग्ध युवक द्वारा अंदर घुस कर छत पर बैठ गया जिसे परिवार मे दहशत फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थरवई पुलिस संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस्माइलगंज के रहने वाले अधिवक्ता डॉक्टर महेश यादव के मकान मे सोमवार की शाम करीब सात बजे एक संदिग्ध युवक गेट खोल कर अंदर दाखिल हुआ और छत पर बनी मोमटी मे बैठ। मकान मे सीआरपीएफ का जवान किराये पर रहता है। देर रात जवान डियुटी से वापस आया तो मकान मे संदिग्ध युवक की होने की जानकारी महेश यादव को दीं। महेश यादव की सूचना पर पहुंची थरवई पुलिस ने युवक को हिरासत मे लें लिया। पुलिस की पूछताछ मे युवक अपने को लखनऊ का रहने वाला बताया और थरवई इलाके मे कई जगह अपने साथियों के रहने की बात कर रहा हैं। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत मे लेकर थाने चली गईं। डॉ महेश यादव ने संदिग्ध युवक के खिलाफ तहरीर दीं है। पुलिस हिरासत मे लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है।

0 Comments