श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :- रंगोत्सव होली पर्व के पूर्व संध्या पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश मिश्र के नेतृत्व में सुजानगंज पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च थाने से निकल कर बदलापुर तिराहा होते हुए पुरानी बाजार, चिरैया मोड़ , बेलवार तिराहा से होते हुए थाने पर आकर समाप्त किया गया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम द्वारा लोगों को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील करते हुए यह आश्वासन दिया गया कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस हमेशा आपके साथ है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद राय मनोज सिंह, सुभाष चंद्र द्विवेदी, ओम प्रकाश उपाध्याय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments