एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण से मुक्त करायी 24 बीघा जमीन


        श्री अवध डाटकाम  9839627223

 रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच । भारत-नेपाल सीमा से सटे 0 से 15 किलोमीटर के संवेदनशील क्षेत्र में सरकारी भूमि एवं नो-मेन्स लैंड पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई के दौरान अब तक 24 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। श्रीमती जौहरी ने बताया कि वर्तमान समय में नो मैन्स लैंड पर कोई भी अतिक्रमण नहीं है। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत कुल चिन्हित 366 अतिक्रमण के सापेक्ष अब तक 212 मामलों में 1.863 हेक्टेयर भू-भाग जो कि लगभग 24 बीघा सरकारी जमीन  पर से अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवशेष चिन्हित 118 प्रकरणों के सापेक्ष मा. न्यायालयों में वाद प्रचलित होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीएम ने बताया कि मा. न्यायालयों के आदेश के उपरान्त अवशेष मामलों में भी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 

एसडीएम ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध संचालित किये गये अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों पर राजस्व अभिलेखों के अनुरूप सीमांकन कराया गया और तत्पश्चात अवैध निर्माण/कब्जे हटाए गए। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरन्तर संचालित रहेगा। सरकारी भूमि का सत्यापन कराया जाएगा यदि किसी भी सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा मिलता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती जौहरी ने बताया कि राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक/सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्ज़े के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये।

Post a Comment

0 Comments