रसोई गैस के लिए हाहाकार,कांग्रेसियों का ब्लाक पर प्रदर्शन


     श्री अवध डाटकाम  9839627223

निकम्मी सरकार ने आम जनता परेशान हैं  - डा  प्रमोद कुमार सिंह

सुजानगंज / जौनपुर :-   जिले में रसोई गैस की भारी किल्लत और उसके मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सुजानगंज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश की आम जनता वर्तमान निकम्मी सरकार के झूठे, जुमलों और नाकामियों की सजा झेल रहा है, हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है, एक तरफ सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है दूसरी तरफ सच्चाई यह है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियो पर भारी भीड़ लगी हुई है और लोगो के घरों में चूल्हे नहीं जल रहे है। जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने कहा कि आपदा के समय में एलपीजी रसोई गैस और कामर्शियल सिलेंडरों की मूल्य में भारी बढ़ोत्तरी करके मोदी सरकार ने जनता के पाकेट पर डाका डालने का काम किया है।  जिला महासचिव प्रियंका सिंह ने कहा कि गैस बुकिंग टोल-फ्री नम्बर काम करना बंद कर दिया है।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानगंज के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि देश में जब से भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देशवासियों को लाइन में ही खड़ा होना पड़ रहा है, यह सरकार जनता को सहूलियत और सुविधाएं देने में विफल साबित हो गयी है। जिला सचिव इरशाद खान ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि यदि दावे सही है तो गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ और लोगों की लाइनें क्यौ लगी हुई है, जनता अपना काम धाम छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए दौड़ रही है‌। इस मौके पर नवल किशोर श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सुरेश दुबे, लोकेश दुबे, विनय मिश्रा, पारसनाथ शुक्ला, उमेश दुबे, प्रतिभा यादव, निशा बानो, आकांक्षा मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, विश्वनाथ गौतम, बृजेश उपाध्याय, लालती, मंजू, सावित्री पटेल, मनोरमा गौतम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments