मनरेगा मजदूरों की मजदूरी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


      श्री अवध डाटकाम  9839627223

मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार - डा. प्रमोद कुमार सिंह

जौनपुर :- जिले के कलेक्ट्रेट परिसर विकास भवन में मंगलवार को केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी और संविदा कर्मियों को लम्बे समय तक मानदेय न दिए जाने से नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से अविलंब मजदूरी दिए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कई महीने से उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को उनके परिश्रम की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, साथ ही आठ महीने से मनरेगा के काम में लगे प्रदेश के चालीस हजार से अधिक रोजगार सेवकों और मनरेगा संविदा कर्मियों का मानदेय भुगतान सरकार नहीं कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर मजदूरों का धन हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है लेकिन मज़दूरों की मजदूरी हड़पने का काम कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार मनरेगा मजदूरों का हक  छीनकर, उनके मेहनत मजदूरी का पैसा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाया जा रहा है। आरिफ खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा मजदूरों और मनरेगा संविदा कर्मियों की मजदूरी और मानदेय अविलंब भुगतान नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, विनय तिवारी ,शेर बहादुर सिंह, लाल प्रकाश पाल,अरुण शुक्ला, राकेश सिंह डब्बू, रेखा सिंह, कृष्णचंद निषाद, इरशाद खान राजू,सभासद शहनवाज मंजूर, अनिल दूबे आजाद, वरुणा शंकर चतुर्वेदी,इकबाल हुसैन, सुरेश चंद दूबे, मकसूद, विनय मिश्रा, अरविंद यादव, मुहम्मद ताहिर, शैलेन्द्र यादव, संदीप निषाद,संजय निषाद,लोकेश दूबे,असरफ अली, मुहम्मद अरसी, अखिलेश यादव,लालती देवी, आरती देवी, कृष्ण कुमार साहू, जयमंगल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

Post a Comment

0 Comments