श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर:- जिले के विद्युत उपकेंद्र मड़ियाहूं पर उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक उर्जा मंत्री की गाड़ी विद्युत उपकेंद्र पर आकर रूक गई।
मिली जानकारी के अनुसार नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा मिर्जापुर से सुल्तानपुर वाया सड़क मार्ग जा रहे थे। जैसे ही मड़ियाहूं पहुंचे उनकी गाड़ी विद्युत उपकेंद्र पर जा रुकी। इसके बाद माननीय मंत्री द्वारा विद्युत व्यवस्था,फीडरों की स्थिति तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया ।संचालन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया जहां लांग शीट में अनियमित पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतया निर्वाहन करें जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

0 Comments