गैस सिलेंडर लेकर इधर उधर भटक रहे उपभोक्ता,एजेंसी डीलरो के फोन हुए बंद


रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार 

प्रयागराज/ थरवई  :-   कुछ दिनों से आम जनता परेशान है  युद्ध  दूसरे देशों में हो रहा है मगर उसकी आंच भारत में दिख रही है क्या गांव क्या शहर हर जगह गैस सिलेंडर लेकर उपभोक्ता इधर उधर भटक रहे है थरवई क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं का कहना हैं कि तीन दिन पहले ही बुकिंग करा चुके  डिलीवरी वाले या तो फोन बंद किए हैं अगर बात हो भी गई तो एजेंसी पर गैस  नहीं होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ रहे है । सूत्रों के अनुसार गैस गोदाम में आ रहे है लेकिन उपलब्ध नहीं हो रहा बुकिंग करने में समस्या आ रही हैं ।   रेहड़ी पटरी वाले ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर दे रहे । कुछ दुकान वालों का कहना हैं कि जब सप्लाई कमर्शियल गैस टंकी की नहीं होगी तो व्यवसाय प्रभावित होगा । कई घरों में तो लकड़ी चूल्हे का प्रयोग होने लगा है।

Post a Comment

0 Comments