घर से बाजार गया युवक अचानक लापता, गुमशुदगी दर्ज


      श्री अवध डाटकाम  9839627223

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ इलाके के ग्राम पंचायत कटरा बहादुरगंज के मजरा जौहरा गांव निवासी तेजराम राव का बीस वर्षीय पुत्र गौतम राव 10 मार्च को घर से बहराइच मार्केट जाने की बात कहकर निकला था।देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।पीड़ित पिता ने अपने बेटे के सभी दोस्तों को फोन लगाकर जानकारी की लेकिन कोई पता नही चला।आसपास व दूर दराज के नाते रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ किया फिर भी कोई सुराग नहीं लग पाया।आखिरकार स्थानीय थाने में घटना के संबंध में लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई गई।दरगाह शरीफ पुलिस ने 13 मार्च 2026 को गुमशुदगी दर्ज करके शीघ्र बेटे को बरामद करने की बात कही।बेटे की कोई खोज खबर न मिलने से परिवारजन काफी व्याकुल हैं। पीड़ित पिता ने पुत्र की सकुशल बरामदगी करवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।

Post a Comment

0 Comments