सात दिवसीय एनएसएस शिविर हुआ सम्पन्न

 


      श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज / जौनपुर :--  क्षेत्र के सरोज विद्याशंकर पी. जी.कॉलेज सुजानगंज जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को हो गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास, सामाजिक चेतना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रंजना जायसवाल द्वारा किया गया इस विशेष शिविर में  "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" व प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई,  परिचर्चा , पिछड़ी बस्ती की अनपढ़ महिलाओं को स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा जागरूक किया गया एवं विशिष्ट अतिथि  श्री सुभाष मोदनवाल के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डा० रंजना जायसवाल का माल्यार्पण किया गया एवं स्वयंसेवक/सेविकाओं का आभार व्यक्त किया गया  व डॉ. अनुपम कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में एन एस एस का कैंप किया गया। समापन समारोह का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह और मुख्य अतिथि व प्रबंधक विद्यासागर त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर सभागार में प्रेरणादाई माहौल बनाया।

छात्र व छात्राओं ने  शिविर के  विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। 7 दिनों के दौरान छात्राओं ने स्वच्छता अभियान, सामाजिक सेवा, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। समारोह में छात्राओं द्वारा सीखे गए कौशलों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अतिथियों और शिक्षकों ने सराहना की,युवा शक्ति ही देश के भविष्य की मजबूत नींव

मुख्य अतिथि प्रिंसिपल सरोज विद्याशंकर कन्या इंटर कॉलेज की डॉक्टर सुषमा त्रिपाठी व प्रबंधक डॉ विद्यासागर त्रिपाठी ने छात्राओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के महत्व पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति ही देश के भविष्य की मजबूत नींव हैं। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. राजबहादुर यादव ने बताया कि एनएसएस शिविर छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।

Post a Comment

0 Comments