भारतीय प्रतिभूत एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने वित्तीय प्रबंधन के विषय में दी जानकारी
जौनपुर :- जिले के रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला जौनपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसे भारतीय प्रतिभूत एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (NISM) के माध्यम से आयोजित किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान और ए बी सी एफ के सी एस आर द्वारा युवा नागरिकों की वित्तीय शिक्षा विषय पर आयोजित हुई।जिसमें स्नातक परास्नातक एवं बी एड के साथ छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए प्री क्विज और प्रशिक्षण प्राप्त किया । उत्तीर्ण एवं प्रतिभा करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी0 एड0 विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 शारदा प्रसाद सिंह ने की। जिसमें मुख्य वक्ता श्री निधि सिंह डॉक्टर सी के सिंह एवं वित्तीय शिक्षा काउंसलर श्री प्रदीप कुमार बिंद ने छात्राओं को वित्तीय विषयक जानकारी प्रदान करके लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजू शुक्ला ने की किया। इस अवसर पर डॉ0 अभिषेक मिश्रा, विक्रम सिंह, सूरज कुमार, राजमणि पटेल ,कंचन यादव ,प्रीति वर्मा ,अशोक पटेल एवं समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments