श्री अवध डाटकाम 9839627223
रंग में भंग डालने वालो को बक्सा नही जाएगा - दीपक सिंह
रिपोर्ट - अबू शहमा
फखरपुर (बहराइच) फखरपुर थाने के कुंडासर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी त्यौहार होली, ईद व रमज़ान आदि को लेकर चौकी क्षेत्र के गांव के सभ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों से बातचीत की गई। लोगों से उनके यहां होलिका दहन स्थान व किसी भी प्रकार के विवाद सम्बंधित जानकारी ली गई जिसके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। चौकी इंचार्ज दीपक सिंह व एस आई संजीव वर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मौजूद लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। इस मौके पर कुंडासर प्रधान अजय सिंह अनिल सिंह,रजी अहमद रिजवान अहमद, राहुल सिंह, प्रमोद कुमार,सदाम अहमद, सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

0 Comments