श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- सुजानगंज क्षेत्र के प्रणवम स्कूल आफ चिल्ड्रेन आर्टस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद के सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ करके संविधान का गला घोट रही है। भाजपा और संघ के कार्यकर्ता एस आई आर के नाम पर धड़ल्ले से फॉर्म 7 का दुर्पयोग कर रहे हैं और विरोधी मतदाताओं के नाम कटवाने पर तुले हुए हैं। इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारी जौनपुर से ज्ञापन देखकर की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर सरकार संविधान का गला घोट रही है। कांग्रेस पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेंगी।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह कप्तान मिश्रा मंगला गुरु आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments