बिजली विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण


श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज /थरवई :-- गुरुवार को देर शाम विद्युत विभाग प्रयागराज के चीफ अशोक कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर पंडिला महादेव पांडेश्वर नाथ धाम में पहुंच कर विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और कहा मेले में बिजली आपूर्ति बहाल रहे किसी प्रकार का कोई फाल्ट हो  तत्काल उसे सुधारे सभी पोल को  प्लास्टिक से लपेट दें जिससे किसी प्रकार का नुकसान श्रद्धालुओं को न हो । साथ ही पोल में लगी लाइट जो बंद है उसे दुरुस्त कर दे । निरीक्षण के दौरान एकशियन महेंद्र प्रसाद, एसी सौरभ गौतम, एसडीओ सोराव प्रांजल, एवं लाइन मैन सोनू , संजय, हरिश्चंद्र,राजेश यादव, सहित तमाम विभागीय लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments