श्री अवध डाटकाम 9839627223
बदलापुर / जौनपुर :-- जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर लोग दंग रह गए।आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी चचेरे मामा के साथ मिलकर सो रहे पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भलुआही वार्ड नं. 8 निवासी लालजी गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र चन्द्रीप शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। देर रात करीब 11 बजे के बाद उसकी पत्नी वंदना ने अपने कथित प्रेमी अपने चचेरे मामा राजेश कुमार पुत्र हरी लाल, निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर के साथ मिलकर गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी व उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है

0 Comments