श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रानी पुर का रहने वाला युवक पत्नी से धाने पुर बाजार जाने की बात कहकर गया जो रहस्यमय तरीके से लापता हो गया जिसको लेकर परिजन हैरान व परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर की रहने वाली पीड़िता गायत्री देवी ने इटियाथोक पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना देकर पति के गुम हो जाने की रिपोर्ट लिखवाई थी मीडिया को दिए गए बयान में पत्नी ने बताया कि पति सुबह आठ बजे मजदूरी कार्य हेतु धाने पुर बाजार गया हुआ था जो देर रात घर वापस नहीं आया काफी खोजबीन व रिश्तेदारों से जानकारी ली गई मगर पता नहीं चला । पीड़िता का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय नहीं हुई तो हमारे पति की हत्या हो सकती है।

0 Comments