श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ऐसा ही एक नजारा स्वयंभू शिवलिंग के रुप में प्रचलित श्री घसीटा नाथ महादेव धाम चक घसीटा बरईपार मछली शहर में देखने को मिला जहां सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भारी संख्या में कतारबद्ध
भक्त भूत भावन भगवान भोलेनाथ के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। भक्तों द्वारा जल, दुग्ध के साथ पुष्प,विल पत्र,विजया पत्र एवं धतूरा आदि से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। भक्तों के गगनचुंबी जयघोष से पूरा मन्दिर परिसर गुंजायमान रहा।


0 Comments