भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए धरते है विभिन्न रूप - प्रशांत जी महराज

 


श्री अवध डाटकाम 9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- भगवान अपने भक्तों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं यदि कोई अपराधी भगवान के भक्तों को परेशान करता है तो भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए विभिन्न रूप धारण करते हैं। उक्त बातें सुजानगंज क्षेत्र के विकैपुर गांव में डा राजित उपाध्याय के घर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में अयोध्या से पधारे कथा व्यास श्री प्रशांत जी महराज ने व्यक्त किया। कथा व्यास ने कयाधू और हिरण्यकशिपु की की कथा पर प्रकाश डालते हुए भक्त प्रहलाद की को विस्तार पूर्वक बताया। हिरण्यकशिपु द्वारा भक्त प्रहलाद को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की यातनाओं में भगवान ने विभिन्न रूप धारण करके प्रहलाद की रक्षा किया। भगवान बामन और राजा बलि की कथा को विस्तार से बताया।

कथा प्रारंभ से मुख्य यजमान डा राजित उपाध्याय सपत्नीक ने कथा व्यास श्री प्रशांत जी महराज का माल्यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर जो सत्यजीत उपाध्याय, बालकृष्ण उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय,डा अमरजीत,सुरेश, प्रमोद उपाध्याय, दया शंकर पाठक, जय प्रकाश पाठक, अजय शुक्ला, अवधेश पाठक आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments