आस्था सिंह ने जेआरएफ एग्जाम पास कर किया गांव नाम का रोशन


श्री अवध डाटकाम        9839627223

रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

गोंडा :-- जिले के इटियाथोक विकासखंड में मध्य नगर पंचायत निवासिनी आस्था सिंह ने CSIR-UGC NET (JRF) परीक्षा पास कर गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। आस्था सिंह ने 118.5 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 97 पाई है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आस्था सिंह गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के जूलॉजी विभाग की स्टूडेंट रही हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही कॉलेज में भी खुशी फैल गई। शिक्षकों ने छात्रा को सम्मानित किया और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।

आस्था सिंह एडवोकेट नागेंद्र बहादुर सिंह की बेटी हैं। उनके बड़े भाई रोहित सिंह ने बताया कि आस्था बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार रही हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने नेट जैसी बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल की है। रोहित ने यह भी कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आस्था आगे भी इसी तरह परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करती रहें।

आस्था की इस सफलता पर प्रो. जितेंद्र सिंह, जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, शिशिर त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. सतीश तिवारी, आनंद चतुर्वेदी, विंध्य साहू और विजय सिंह सहित कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी। परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments