सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के पूरा रामसहाय कोटिला गांव में अज्ञात कारण से छप्पर में आग लगने से नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव मध्य रात्रि के करीब गब्बर गौड़ पुत्र राज कुमार गौड़ के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे गृहस्थी के सामान के साथ कई आभूषण व दश हज़ार नगद जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया की रात को हम लोग सो रहे थे रात्रि बारह बजे के करीब उजाला दिखा जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया गांव वालों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ चलकर राख हो चुका था।

0 Comments