महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली गिरफ्तार


रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा 

महराजगंज/ जौनपुर :-  थाना प्रभारी महराजगंज के नेतृत्व में एबीएस चौकी प्रभारी ने हमराही पुलिस टीम के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में वांछित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार ऊमर की तहरीर पर थाना महराजगंज में पंजीकृत मुकदमा मु.अ.सं. 03/2025 तथा मु.अ.सं. 170/2024 में वांछित आरोपी शिप्रा जायसवाल को थाना बदलापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 व 506 के तहत आरोप दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान शिप्रा जायसवाल पत्नी दीपक कुमार धार्या, पुत्री राजकुमार जायसवाल के रूप में हुई है। जो मूल रूप से 229-ए चक्शा हुसैन पंचपेडवा थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर की निवासी है। वर्तमान में उसका पता आई - 36 रेलवे कॉलोनी आलमबाग तेढ़ी पुलिया थाना आलमबाग एवं अलीनगर थाना कृष्णा नगर जनपद लखनऊ बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महिला के विरुद्ध थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है ।

Post a Comment

0 Comments