सुजानगंज/जौनपुर :- पद्म विभूषण जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी 77 वां जन्म महोत्सव उनके पैतृक गांव शचीपुरम ( साड़ी खुर्द) सुजानगंज जौनपुर से शची माता सेवा न्यास द्वारा मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर जगद्गुरु के पैतृक जन्म भूमि शची सदन,शचीपुरम, सुजानगंज में पूजा -पाठ करते हुए मिठाई बांटी गई। यह आयोजन जगद्गुरु की पूज्य माताजी के नाम पर संचालित,शची माता सेवा न्यास, शचीपुरम, समाजसेवी ट्रस्ट द्वारा जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। जो पैतृक परिवार के काका पंडित ब्रम्हदेव मिश्र, रमापति मिश्र, छोटे अनुज चंद्रकांत मणि मिश्र, सुबेदार मिश्र, अरविंद मिश्र, आंनद मिश्रा, पुत्र आशीष मिश्रा, लोकेश मिश्रा, शिवम् सिंह गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी शची माता सेवा न्यास के सचिव एस0 पी0 मिश्रा ने दी ।

0 Comments