प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में लगी आग

 


प्रयागराज :-  संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से लगभग 15 टेंट और 20 दुकानें जल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम माघ मेला क्षेत्र में लगे नारायण शुक्ला धाम शिविर में अचानक आग लग गई। तेज धुआ देख कर वहां रहने वाले कल्पवासी बाहर मांगने लगे। देखते ही देखते आग ने लगभग 15 टेंट और 20 दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की लपने काफी दूर तक देखी गई। इस आगजनी में एक कल्पवासी के झुलसने की सूचना मिल रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments