एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा–2026 , निःशुल्क पंजीकरण, परीक्षा 08 फरवरी को


रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा :-  इटियाथोक एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा एवं स्कॉलरशिप डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा (ETSE–2026) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। संस्था ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा का पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि समाज का कोई भी बच्चा, चाहे वह कितना ही आर्थिक रूप से कमजोर क्यों न हो, इस परीक्षा में भाग लेने से वंचित न रहे।


संस्था के अनुसार ETSE–2026 का पंजीकरण 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा, जबकि परीक्षा 08 फरवरी 2026 (रविवार) को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्व की भांति निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी।

एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण, शहरी, गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक समान मंच प्रदान करना है, जिससे उनकी प्रतिभा को पहचान मिल सके और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र, सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

संस्था ने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाएँ और विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ETSE–2026 में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

अधिक जानकारी के लिए छात्र एवं अभिभावक

📞 8005400670,

📩 etsesdc@gmail.com

पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments