श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

 

रिपोर्ट- पंकज गुप्ता 

सुरापुर / जौनपुर :-- नववर्ष के अवसर पर सामाजिक दायिओत्व का निर्वहन करते हुए श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान, डीह अशरफाबाद सुरापुर की ओर से भीषण ठंड से जूझ रहे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में इस पहल से लोगों को बड़ी राहत मिली।

संस्थान के अध्यक्ष उमेश चंद्र अग्रहरी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाजसेवा को निरंतर मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर संस्था द्वारा जनहित के विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में संस्था के पदाधिकारी प्रवेश चंद्र अग्रहरी, राकेश अग्रहरी, रोहित अग्रहरी, निखिल राज अग्रहरी, अनुज अग्रहरी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत प्रजापति जी जिला अध्यक्ष भाजपा विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश चंद्र तिवारी (प्रमुख सुईथाकला), वी. के. अग्रहरि (व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरापुर), अमरनाथ अग्रहरी (BDC सूरापुर ) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद प्रजापति (जिला महासचिव AAP जौनपुर) ने सभा को संबोधित किया। संचालन व्यवस्था में दयाराम गौतम और रोशनलाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संतोष अग्रहरी, रविन्द्र वर्मा, कमल पांडेय, घनश्याम अग्रहरि मुश्ताक अहमद, रियाज अहमद, आलोक, रोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही l कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उमेश चंद्र अग्रहरी ने और व्यापार मंडल अध्यक्ष डीह असरफाबाद रमेश चंद्र अग्रहरि ने आए हुए सभी अतिथियों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया l

क्षेत्र में संस्था द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की व्यापक सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments