सुजानगंज पुलिस ने छिनैती के दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

 


सुजानगंज / जौनपुर :‌-   सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा मोबाइल छिनैती करने वाले 02 आरोपितों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से छिनैती की मोबाइल ओ पो A 53 व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे बरामद भी बरामद किया है । मिली जानकारी अनुसार बृजेश कुमार मिश्रा उ.नि. तथा का. रवि गुप्ता, का. गयाप्रसाद पटेल  द्वारा थाना सुजानगंज पर पंजीकृत मु अ‌ सं  342/2025 धारा 304(2)  बीएनएस से सम्बन्धित दो अभियुक्त 1.अमरजीत बिंद पुत्र अच्छेलाल बिन्द निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मछली शहर जौनपुर 2.पंकज सरोज उर्फ चन्दन सरोज पुत्र बटेश्वर सरोज ग्राम तिलोरा थाना मछली शहर जनपद जौनपुर को बुधवार को समय करीब 22.30 बजे थाना परिसर सुजानगंज से  पुलिस  हिरासत में लिया गया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार का न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments