बहराइच। बख्शीपुरा से पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत जनपद बहराइच के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
पर्यावरण संरक्षण सोसायटी के अध्यक्ष पर्यावरणविद रमेश चन्द्रा ने अपने कार्यालय पर्यावरण हाउस बख्शीपुरा बहराइच से पांच सदस्यीय टीम के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के कल्पीपारा में बाबूलाल गौतम के गांव नसुतिया में लोगों पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया वहां आगे बढ़े तो मटेरा पेट्रोल पंप अमर नाथ भास्कर ने पर्यावरण टीम का स्वागत किया और पालीथीन के दुष्परिणामों से अवगत कराया ।नानपारा में एडवोकेट मोमीन अहमद ने टीम का स्वागत किया पौधों को संरक्षित किए जाने का सामूहिक संकल्प लिया। पर्यावरण टीम के सदस्यों में विनय प्रताप सिंह, एडवोकेट भीम सिंह आजाद, साहित्यकार अभिषेक भारती, बाबूलाल माली ने जोर दार नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। मटिहा मोड़ गायघाट पर डॉ सनेही लाल बौद्ध ने पर्यावरण कारवां का स्वागत करते हुए पर्यावरण जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए टीम का जोरदार स्वागत किया उसके पश्चात टीम गौरेया संरक्षक मिथिलेश जायसवाल के निवास भज्जापुरवा पहुंची जहां पर मिथिलेश द्वारा गौरैया संरक्षण पर अनूठा कार्य करने के अभिभूत रमेश चन्द्रा ने मिथिलेश का आभार प्रकट किया।पर्यावरण कारवां आगे बढ़ा तो मिहींपुरवा में कमलेश मौर्य एवं कैलाश गौतम ने जबरदस्त किया। टीम मिहींपुरवा, गोपिया बैराज होते हुए पडरिया,सर्राकला, पुरैना,बलईगांव होते हुए मटेही कला में रशीद खान पटवारी ने पर्यावरण टीम का स्वागत किया और लौकाही प्रधान कादिर ख़ान के आवास पर ग्रामीणों की पर्यावरण गोष्ठी की व्यवस्था की जहां पर्यावरणविद् रमेश चन्द्रा ने नेपाल बॉर्डर पर स्थित लौकाही के किसानों, मजदूरों को आधुनिक खेती, केमिकल रहित फसलों के उत्पादन, पशुओं के चारे, अपशिष्ट के रख-रखाव के बेहतरीन तरीके समझाये और अनावश्यक धुएं,धूल, कीचड़ आदि बचाव पर विस्तृत चर्चा की जिससे पर्यावरण को बचाने और वातावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प कराया।
सभी सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए मोहम्मद रशीद खान ने पर्यावरण बचाने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण सोसायटी के प्रमुख रमेश चन्द्रा ने बताया कि हमारी संस्था लम्बे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज हमारी टीम ने बहराइच से लेकर मिहींपुरवा क्षेत्र में लोगों को गांव-गांव पहुंचकर जागरूक करने का काम किया है।

0 Comments