रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। आदर्श समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृजभूषण मिश्रा के निर्देशानुसार समिति पदाधिकारियों को परिचय पत्र का वितरण किया गया। इस क्रम में समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा के द्वारा नगर पंचायत रुपईडीहा निवासी समिति महामंत्री जगराम वर्मा, समिति पदाधिकारी मोहम्मद कौसर, सुभाष चंद जैन "अंकल जी" व केसरी प्रसाद सोनी को समिति का परिचय पत्र वितरित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व संचालक संतोष मिश्रा के द्वारा सभी समिति पदाधिकारियों को परिचय पत्र वितरित करते हुए उन्हें समिति के प्रति निष्ठा व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर समिति पदाधिकारी शेरसिंह कसौधन, रामदीन गौतम, शाहिद हुसैन, रमेश कुमार मिश्रा सहित कई समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Comments