ग्राम प्रधान व राजस्व विभाग द्वारा जरुरत मंदों को वितरित किया गया कम्बल

 


रिपोर्ट - अविनाश चौबे

 जौनपुर / सुजानगंज :--  स्थानीय क्षेत्र सुल्तानपुर गांव के आदिवासी बस्ती में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम प्रधान और राजस्व विभाग द्वारा गरीब महिलाओं को कम्बल वितरण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान सुल्तानपुर अनिल कुमार पटेल एवं राजस्व विभाग टीम के श्याम सुंदर यादव,हेमन्त यादव, धर्म राज यादव द्वारा जरुरत मंदों को कम्बल वितरण किया गया और आश्वासन दिया गया कि और भी कम्बल वितरण किया जाएगा। कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर मुसहर बस्ती की महिलाओं में खुशी देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments