रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही थी जिसकी शिकायत स्थानीय थाना व पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने इनका खुलासा करने के लिए स्वाट, क्राइम ब्रांच व बौंडी थाना अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी ,टीम ने मुखबिर की सूचना पर खैरा बाजार के पास खुदाई मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अभिरक्षा में गोली चलाई मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसके दो साथी फरार हो गए ।घायल अभियुक्त की पहचान असलम पुत्र नदीम निवासी ग्राम सराय मेहराबाद थाना रामगांव के रूप में हुई उसकी तलाशी ली गई जिसमें एक अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस ,मोटरसाइकिल एंड्रॉयड फोन तथा 16600 नगदी और अन्य सामान बरामद हुआ। अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है तथा मौके से फरार अभियुक्तों फिरोज व मुल्क राज की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। रात में हुई मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव अपने टीम के साथ पहुंच कर उपरोक्त घटना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपको बताते चलें कि मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना राम गांव क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है जिसके ऊपर दो दर्जन से अधिक मुकदमे जनपद के विभिन्न स्थानों में पंजीकृत हैं आगे की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष बौंडी त्रिलोकी नाथ मौर्य ,उप निरीक्षक प्रदीप गंगवार ,हेड कांस्टेबल रवि शंकर पांडे ,सिपाही कुलदीप साहू, सूर्य प्रताप सिंह तथा स्वाद टीम से प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह , उपनिरीक्षक राशिद अली, पूर्णेश नारायण पांडे, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अख्तर, सुधीर कुमार व सिपाही नरोत्तम पुरी शामिल रहे।

0 Comments