निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का गंगापुर में हुआ आयोजन


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच । तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत गंगापुर में स्थित केजे एस एकेडमी स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सीतापुर आँख अस्पताल से डॉक्टरों द्वारा 175मरीजों की जांच की गई जिसमे 57 गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए सीतापुर भेजा गया। विद्यालय प्रबंधक प्रियेश मौर्य ने बताया की अभी तक कैंप के माध्यम से 400 लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया अगला कैंप का आयोजन 4 जनवरी 2026 को पुनः होगा ।

साथ ही विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय की स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को नेत्र शिविर का समापन हुआ कल से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा  जिसमें ग्रामीण स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता का  शुभारम्भ 8 नवंबर व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को 9 नवंबर को रखा गया है। जो दिन रात का मैच होता है।

Post a Comment

0 Comments