खेतासराय / जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग विवादों में 13 आरोपियों को उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया जिसमें नाली विवाद, चकरोड, झूठी गवाही और बारात में हुए विवाद समेत कई अन्य गंभीर मामले थे । सभी आरोपितों को संबंधित मामले में चालान न्यायालय भेज दिया । आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल रही ।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र खेतासराय, गुरैनी, टिकरी खुर्द, एतमादपुर समेत आधा दर्ज़न गांवों से आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें फैय्याज पुत्र धनी निवासी कोहरौटी, दानिश पुत्र नसिरूल्ला व रमान पुत्र नसिरूलला निवासी सलारगंज वार्ड, रमेश बिन्द पुत्र महावीर बिन्द निवासी मानीकलाँ, शकुन्तला पत्नी रामपलट, राम गौतम पुत्र स्व0 रामअवध, सुनीता पत्नी रामू गौतम, सुरेश कुमार पुत्र रामनवल पासवान, उदयभान पुत्र राजाराम निवासीगण गुरैनी, इन्द्रेश कुमार पासवान व इन्द्रभान पुत्र राजाराम, प्रिंस पासवान पुत्र उदयभान निवासीगण एतमादपुर, गुलशन कुमार पुत्र सीताराम निवासी टिकरीखुर्द आरोपी शामिल थे ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, कपिल देव, शैलन्द्र कुमार राय, गुलाबचन्द्र, रविन्द्रनाथ तिवारी, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, दिवाकर यादव, मनोज यादव, आशुतोष तिवारी, विनोद प्रजापति, महिला पुलिस रीना राव व सुमन शामिल थी ।

0 Comments