पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सुजानगंज का औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश




सुजानगंज / जौनपुर :-- शुक्रवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सुजानगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, हवालात, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, बीट सूचना रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, मेस, बैरक एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्य व्यवहार, अनुशासन तथा थाने पर आने वाले आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को अपने आचरण एवं कार्यशैली से जनसाधारण में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments