भव्य कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं महायज्ञ



सुजानगंज / जौनपुर  :- स्थानीय क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ एवं गोसाईं वीर बाबा मंदिर पर विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में कालेज की छात्र,छात्राएं और महिलाएं  गायत्री भक्तों ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान माता गायत्री के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। और आचार्यों ने विधि-विधान से कलश पूजन किया। यह आयोजन सुजानगंज के दिव्य गायत्री मंदिर पर प्रज्ञा पुराण कथा और गायत्री महायज्ञ की शुरुआत के रूप में किया गया। कथा का आयोजन  25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ है। इस प्रकार की यात्रा का उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और माता गायत्री की पूजा-अर्चना करना है।

इस अवसर पर विद्या शंकर तिवारी, कल्लू पहलवान, प्रेम शंकर तिवारी, विजय तिवारी सेनि वीईओ, डा० विद्यासागर त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, सुरेश चंद्र तिवारी,डा०सुषमा त्रिपाठी, प्रेम शीला सिंह,अशोक तिवारी,अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार पाण्डेय, आदि सहित लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments