सुजानगंज / जौनपुर :-  क्षेत्र के बखोपुर गांव में बीती रात एक अज्ञात दुग्ध वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है।  मिली जानकारी के अनुसार संतोष गिरी पुत्र स्व नन्हकू गिरी (उम्र 40) निवासी चेती तथा उनका साथी भोलू पुत्र सकरी (30) निवासी रामनगर बाइक से हरीपुर बाजार आए थे वापस लौटते समय बखोपुर में एक अनियंत्रित दुग्ध वाहन से टक्कर हो गई जिससे संतोष गिरी पुत्र स्व. नन्हकू गिरी 40 वर्ष निवासी चेती की मौत हो गई। जबकि साथी भोलू घायल हो गए हैं। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया की सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अधेड़ की मौत हो चुकी थी।  पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दी।