सुजानगंज / जौनपुर :-- सुजानगंज पुलिस टीम ने बाबूगंज(फत्तूपुर) में बसन्तू सोखा की हत्या कर झाड़ी में फेंके गए शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु अ सं - 290/2025 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस में नामजद आरोपीगण 1. त्रिवेणी पाठक पुत्र स्व शोभनाथ पाठक ग्राम परसथ (बेलवा बाजार) थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर व 2. राजाराम पुत्र काशीनाथ ग्राम कजाकपुर धोबीघाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी को दिनांक- 25.10.2025 को सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा बेलवार पुल के पास से गिरफ्तार किया गया व घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल (01 अदद चाकू) को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।
बताते हैं कि मृतक बसन्तू पाल(सोखा) उम्र करीब 52 वर्ष निवासी हरीपुर थाना करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर झाड़-फूंक का कार्य करता था, आरोपी सत्तन की पत्नी को लगभग 10 वर्षो से बच्चा नही हो रहा था जिसके लिए सत्तन द्वारा अपनी पत्नी की झाड़-फूंक मृतक बसन्तू पाल से कराया गया था आरोपियों द्वारा मृतक को झाड़ फूक के नाम पर काफी पैसा दे दिया गया था फिर भी झाड़ फूक से कोई लाभ न होने पर आरोपी द्वारा अपना दिया गया पैसा मांगा जा रहा था उसी के विवाद में आरोपियों द्वारा झाड़ फूक करने वाले सोखा मृतक बसन्तू पाल की चाकू से गला रेतकर निर्जन स्थान पर हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया गया था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष फूलचंद पाण्डेय थाना सुजानगंज , उ नि बृजेश मिश्र थाना सुजानगंज , हेड कांस्टेबल अश्वनी पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल सुदीप सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार थाना सुजानगंज जौनपुर की भूमिका अहम रही।

0 Comments