सेवानिवृत्त एसआई रामस्वरूप राय की हुई विदाई



सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय थाने पर तैनात उप निरीक्षक राम स्वरूप राय की सेवानिवृत्ति के बाद बुधवार को सुजानगंज थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष सुजानगंज फूल चंद्र पाण्डेय ने राम स्वरूप राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सुजानगंज पर कार्यरत रामस्वरूप राय 60 वर्ष निवासी जजौली थाना सिकंदरपुर जिला बलिया 42 वर्ष पुलिस विभाग में अपनी सेवा देने के पश्चात आज सेवा निवृत हुए राय जी 1/ 10/ 1984 को पुलिस विभाग मे सिपाही के पद पर नियुक्ति हुए थे। बनारस ,लखनऊ, मऊ, आजमगढ़ तथा जौनपुर जिलों में अपनी सेवाएं देते हुए सुजानगंज में उप निरीक्षक पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर मानस तिवारी, प्रदीप पटेल ,मनोज कुमार सिंह, विद्या शंकर यादव , राघवेन्द्र के साथ पूरा पुलिस परिवार उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments